Breaking Newsभारत

ईसानगर : ईद उल जुहा को लेकर ईसानगर पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

ईद उल जुहा को लेकर ईसानगर पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

(अनुपम मिश्रा)

ईसानगर : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना ईसानगर पुलिस एवं पुलिस चौकी हसनपुर कटौली द्वारा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।

 

 

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हसनपुर कटौली, ईसानगर एवं सिसैया क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की,साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की पहल की सराहना करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button