लखनऊ टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान; एअर इंडिया की दो उड़ानें रद्द

लखनऊ टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान; एअर इंडिया की दो उड़ानें रद्द
टेक ऑफ से पहले विमान में कुछ खामी आ गई। पायलट ने अच्छी सूझबूझ दिखाई। इससे 177 यात्रियों की जान बची। वहीं लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली एअर इंडिया की दो उड़ानें 25 दिनों के लिए रद्द की गईं हैं।
राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली आने व जाने वाली एअर इंडिया की दो उड़ानें 25 दिनों के लिए रद्द की गई हैं। ये उड़ानें 21 जून से 15 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।
एअर इंडिया की उड़ान एआई 2460 दिल्ली से रात 8:55 बजे चलकर रात 10:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती है। वापसी में ये उड़ान संख्या एआई 2461 रात 10:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर रात 12:20 बजे दिल्ली पहुंचती है। दोनों तरफ की उड़ानें निरस्त हुई हैं। एअरलाइन ने इसका कारण ऑपरेशनल बताया है।
चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया, जब लखनऊ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई146 में उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में तकनीकी खामी पकड़ी गई।
यात्री जमीन पर बैठकर इंतजार करते रहे
पायलट की सतर्कता से विमान समय रहते रोक दिया गया। इसमें सवार 177 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बोर्डिंग के बाद फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब एक घंटे तक किसी ने उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इससे यात्री जमीन पर बैठकर इंतजार करते रहे।