भारत

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया नमन, एकता-अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का दिलाया संकल्प

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया नमन, एकता-अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का दिलाया संकल्प

 

गाजीपुर, 31 अक्टूबर 2026। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से सुरक्षा बलों का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button