भारत

जनपद न्यायालय परिसर में आज लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों के लगेंगे स्टॉल, महिलाओं, गरीबों, दिव्यांगजनों एवं वंचित वर्गों को मिलेगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

जनपद न्यायालय परिसर में आज लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

 

एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों के लगेंगे स्टॉल, महिलाओं, गरीबों, दिव्यांगजनों एवं वंचित वर्गों को मिलेगी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 

गाजीपुर, 31 अक्टूबर 2026। आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर गाजीपुर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा कैंप लगाए जाएंगे, जहां संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बलराम दास ने बताया कि शिविर के माध्यम से शासन स्तर पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित सरकारी विभागों को जनपद न्यायालय परिसर में अपने-अपने कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि इस वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, निर्बल एवं निर्धन वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा दिव्यांगजनों सहित समाज के जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें लाभ दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।सचिव ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यदि विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या होती है तो संबंधित व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।जिला सूचना कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से इस शिविर में सहभागिता कर सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button