भारतराजनीति

गांधी जयंती पर 5 किमी क्रॉसकंट्री रेस, खिलाड़ियों के चयन-ट्रायल भी होंगे

गांधी जयंती पर 5 किमी क्रॉसकंट्री रेस, खिलाड़ियों के चयन-ट्रायल भी होंगे

 

कबड्डी में 30 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 10 खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन

 

गाजीपुर, 1 अक्टूबर। जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को महिला एवं पुरुषों की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम गोराबाजार से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन गेट, आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज होते हुए चमड़ा गोदाम तक जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी इसी मार्ग से वापस नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा।प्रतियोगिता में इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी सुबह 5:30 बजे तक नेहरू स्टेडियम पहुंचकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर निःशुल्क प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतियोगिता में छह महिला एवं छह पुरुष विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल गुरुवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 10 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 5 अक्टूबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा वाराणसी में होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 अक्टूबर तक आजमगढ़ में प्रस्तावित हैकबड्डी चयन-ट्रायल में कबड्डी प्रशिक्षिका सुश्री अंजनी वर्मा ने चयनकर्ता एवं मुख्य निर्णायक के रूप में सेवाएं दीं। क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इसके अलावा प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि करा सकती हैं। चयनित खिलाड़ी 3 अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में मंडलीय चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।चयन में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। सभी चयन एवं ट्रायल में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button