क्राइमभारत

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता

 

देश के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और समर्थकों ने सोशल मीडिया व विभिन्न माध्यमों से दी शुभकामनाएं

 

जखनियां। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देश के वरिष्ठ राजनेताओं, सांसदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।डॉ. संगीता बलवन्त के जन्मदिवस को लेकर उनके गृह क्षेत्र जखनियां सहित समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद वर्मा ने डॉ. संगीता बलवन्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांसद ने सदैव जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. संगीता बलवन्त का सार्वजनिक जीवन समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा है।प्रमोद वर्मा ने उन्हें “गाजीपुर की आवाज” बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी और माता रानी से उनके दीर्घायु होने तथा सार्वजनिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. संगीता बलवन्त अपने सरल स्वभाव एवं संगठनात्मक कौशल के लिए जानी जाती हैं। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव रहा है।जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान आगे भी जारी रहे। दिनभर बधाई एवं शुभकामना संदेशों का सिलसिला चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button