क्राइमभारत

24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,भदौरा रेलवे स्टेशन के पास गहमर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार,भदौरा रेलवे स्टेशन के पास गहमर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

 

गाजीपुर, 1 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद की।पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई, मय हमराह मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे गणेश कुमार अकेला (39 वर्ष) पुत्र स्व. सत्यनारायण प्रसाद, निवासी ग्राम पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गहमर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई, मय हमराह थाना गहमर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button