जिला जज व एसपी ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण

जिला जज व एसपी ने किया बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण
गाजीपुर। जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने सोमवार को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, किशोरों की सुविधाओं तथा उनके स्वास्थ्य एवं खान-पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा बैरकों की सघन तलाशी ली। साथ ही पूरे परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली ।अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किशोरों के स्वास्थ्य, खान-पान और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



