
एनबीडब्ल्यू का वारंटी गिरफ्तार
रेवतीपुर/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर धर्मदास सिद्धार्थ पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 1578/09 में धारा 323 व 354 भादवि से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू में वांछित चल रहे गनेश चौधरी (45) पुत्र चन्दजोत चौधरी, निवासी ग्राम नगदीलपुर, थाना रेवतीपुर को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ सहित थाना रेवतीपुर के पुलिसकर्मी शामिल रहे। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



