Breaking Newsव्यापारशिक्षा

लखनऊ – देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के सुरों से गूंजा विद्यालयी सभागार

भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के सुरों से गूंजा विद्यालयी सभागार

भारत विकास परिषद पूर्वी शाखा द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ, 27 सितंबर 2026, रविवार को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल सभागार, विनीत खंड, गोमती नगर में किया गया। प्रतियोगिता में नगर के चार विद्यालयों के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री डी एस शुक्ला जी, अध्यक्ष अवध प्रांत रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय दायित्वधारी एवं संयोजक–संस्कार श्री अनिल श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री एस. एस. बाजपेयी एवं प्रांतीय गतिविधि संयोजक–पर्यावरण की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यालयों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से ओत-प्रोत समूह गान की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। प्रतिभागी विद्यालयों में SDSN पब्लिक स्कूल, ज्ञान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, न्यू बाल भारती स्कूल तथा प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल रहे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन तीन सदस्यीय सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. राम बहादुर दुबे, विद्वान, शिक्षाविद् एवं संस्कृत-साधक, श्री ललित चन्द्र भट्ट, कला-साधक एवं संस्कृति-सेवी तथा आकाशवाणी के बी-ग्रेड कलाकार एवं श्रीमती निवेदिता भट्टाचार्य, संगीत भवन अकादमी की निदेशक, प्रख्यात कथक नृत्यांगना, कोरियोग्राफर एवं संगीत साधिका शामिल रहीं।
निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों में स्वर, लय, ताल, सामूहिकता, उच्चारण तथा भावाभिव्यक्ति जैसे विभिन्न पक्षों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में परिणाम इस प्रकार रहा—

प्रथम स्थान: ..SDSN Public School..
द्वितीय स्थान: ..Prakash Bal Vidhya Mandir Inter College.
तृतीय स्थान: ..Gyan Convent Public School..

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं संबंधित स्कूल को ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब प्रांतीय स्तर की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद, पूर्वी शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 15 अक्टूबर 2026 को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में आयोजित होगी।

कार्यक्रम की सफलता में भारत विकास परिषद, पूर्वी शाखा के अध्यक्ष श्री टी. एन. मिश्रा, सचिव श्री सुनील पाण्डेय तथा कार्यक्रम संयोजक श्रीमती स्नेहा अग्रवाल सहित शाखा के सभी दायित्वधारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में संगीत प्रतिभा के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

— भारत विकास परिषद, पूर्वी शाखा, लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button