धर्मभारत

गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश संरक्षण का देता है संदेश : मनोज यादव

अन्नकूट पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे क्षेत्र के गणमान्य लोग, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गया स्मरण

गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश संरक्षण का देता है संदेश : मनोज यादव

 

अन्नकूट पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में जुटे क्षेत्र के गणमान्य लोग, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गया स्मरण

 

जखनियां (गाजीपुर)। गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ गोवर्धन पर्वत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव रहे, जबकि अध्यक्षता किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति, पर्यावरण और पशु-पक्षियों के प्रति कृतज्ञ रहने तथा उनकी रक्षा करने की प्रेरणा देता है।पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब देवराज इंद्र के प्रकोप से ब्रज में मूसलाधार बारिश होने लगी और ब्रजवासी संकट में पड़ गए, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी ब्रजवासियों, पशुओं और पक्षियों को उसके नीचे शरण दी थी। इसके माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त कर प्रकृति और गोवंश के महत्व का संदेश दिया था।कार्यक्रम में जलालाबाद चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. विंध्याचल कन्नौजिया, सुरेश चौहान, लक्ष्मण चौहान, चंदू चौहान, अविनाश पासवान, पशु चिकित्सक सुभाष कुमार, गोपी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button