क्राइमभारत

मिश्र बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

कार से उतरकर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करने का आरोप, साथी हर्ष राय भी था निशाने पर; आरोपी शुभम चौबे उर्फ लेखपाल की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित

मिश्र बाजार में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

 

कार से उतरकर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करने का आरोप, साथी हर्ष राय भी था निशाने पर; आरोपी शुभम चौबे उर्फ लेखपाल की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित

 

गाजीपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मिश्र बाजार में मंगलवार की शाम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि एक चार पहिया वाहन से उतरे युवक ने दो युवकों को निशाना बनाकर पिस्टल से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में मोहम्मद कौशेन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद हर्ष राय भी हमले के निशाने पर था। घायल कौशेन को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 10 नवंबर 2026 को शाम करीब 5:30 बजे मिश्र बाजार क्षेत्र में हुई। आरोप है कि शुभम चौबे उर्फ लेखपाल अचानक अपने चार पहिया वाहन से उतरा और मोहम्मद कौशेन पुत्र मोहम्मद दाऊद निवासी मोहल्ला मुफ्तीपुरा, थाना कोतवाली तथा उनके साथी हर्ष राय को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से अपनी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। गोली कौशेन के गले और सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने घटना से संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0818/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 109(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी शुभम चौबे उर्फ लेखपाल की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।दिनदहाड़े बाजार क्षेत्र में हुई इस फायरिंग और युवक की मौत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button