भारत

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 205 कर्मकारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

नेत्र, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन व बीएमआई की जांच कर दी गई दवाएं व चिकित्सकीय परामर्श

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 205 कर्मकारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

नेत्र, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन व बीएमआई की जांच कर दी गई दवाएं व चिकित्सकीय परामर्श

 

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को फतेउल्लाहपुर स्थित मेसर्स सुखबीर एग्रो कमोडिटीज में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला अस्पताल की 11 सदस्यीय मेडिकल टीम के सहयोग से किया गया।पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक चले स्वास्थ्य शिविर में कुल 205 कर्मकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने नेत्र परीक्षण के साथ बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, बीएमआई एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच की। जांच में सामने आई कमियों के अनुसार कर्मकारों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।स्वास्थ्य शिविर को लेकर कर्मकारों ने शासन की इस पहल की सराहना की और शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श मिलने से उन्हें काफी सुविधा मिली।शिविर को सफल बनाने में प्रतिष्ठान के एचआर हिमांक यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. अभय कुमार सिंह, फार्मासिस्ट हिमालय गिरि, नेत्र चिकित्साधिकारी कैलासपति, एलटी विपिन विश्वास, वार्डब्वाय अजीत कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button