क्राइमभारत

चोरी का अनाज ले जाते दो युवक गिरफ्तार, सरसों व गेहूं बरामद

नन्दगंज पुलिस ने नहर तिराहे के पास दबोचा, चोरी के मुकदमे में वांछित थे दोनों आरोपी

चोरी का अनाज ले जाते दो युवक गिरफ्तार, सरसों व गेहूं बरामद

 

नन्दगंज पुलिस ने नहर तिराहे के पास दबोचा, चोरी के मुकदमे में वांछित थे दोनों आरोपी

 

नन्दगंज। गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 22.830 किलोग्राम सरसों और 23.780 किलोग्राम गेहूं बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में हुई चोरी की घटना से संबंधित आरोपी चोरी का अनाज लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कुसुम्ही खुर्द नहर तिराहा के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश बिन्द (19) पुत्र अशोक बिन्द उर्फ सिरी बिन्द तथा विन्ध्याचल बिन्द (23) पुत्र श्यामदेव बिन्द, निवासी कुसुम्ही खुर्द, थाना नन्दगंज, गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना नन्दगंज में मु0अ0सं0 318/2026, धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, थाना नन्दगंज शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button