गाजीपुर में छह निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव रेवतीपुर, शादियाबाद, सैदपुर और बरेसर थानों में नए प्रभारियों की तैनाती

गाजीपुर में छह निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव रेवतीपुर, शादियाबाद, सैदपुर और बरेसर थानों में नए प्रभारियों की तैनाती
गाजीपुर। पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से छह निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थल से तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक राजू को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर से प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को प्रभारी थाना शादियाबाद से प्रभारी थाना सैदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी क्रम में निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ को पुलिस लाइन से प्रभारी थाना रेवतीपुर नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक सचिन सिंह, जो चौकी प्रभारी हंसराजपुर, थाना शादियाबाद के पद पर तैनात थे, उन्हें थाना अध्यक्ष बरेसर बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष बरेसर के पद से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं राम सजन, जो प्रभारी निरीक्षक सैदपुर के पद पर कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण भी पुलिस लाइन किया गया है।आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह स्थानांतरण आदेश पुलिस विभाग की ओर से जारी किया गया है।



