Breaking Newsभारत

मोबाइल नहीं, लौटीं यादें! गोरखपुर GRP ने 510 लोगों को लौटाई खोई हुई खुशियां, 1.30 करोड़ के फोन बरामद

मोबाइल नहीं, लौटीं यादें! गोरखपुर GRP ने 510 लोगों को लौटाई खोई हुई खुशियां, 1.30 करोड़ के फोन बरामद

गोरखपुर। किसी का फोन सफर में गिर गया था, किसी का चोरी हो गया था… फोन के साथ चली गई थीं जरूरी जानकारी, संपर्क और परिवार की यादें। गोरखपुर GRP की सर्विलांस सेल ने ऐसी ही 510 लोगों की खोई हुई दुनिया लौटा दी। जब पुलिस ने उनके हाथों में उनका मोबाइल वापस दिया तो कई लोगों की आंखें नम हो गईं और चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

जीआरपी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में सर्विलांस सेल ने अभियान चलाकर 505 एंड्रॉयड मोबाइल और 5 आईफोन समेत कुल 510 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये* बताई जा रही है।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। किसी के लिए मोबाइल सिर्फ एक फोन था तो किसी के लिए उसमें परिवार की तस्वीरें और जिंदगी की यादें कैद थीं।

SP बोले – अब तक 1810 मोबाइल लौटाए
एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि GRP की सर्विलांस सेल की यह मुहिम लगातार जारी है। *मई 2025 से अब तक 1,810 से अधिक मोबाइल बरामद कर* उनके मालिकों को सौंपे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि तकनीक के सही इस्तेमाल से न सिर्फ मोबाइल बरामद हो रहा है, बल्कि लोगों का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ रहा है। खोए हुए मोबाइल के लिए CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से ट्रेसिंग की जा रही है।

बरामद करने वाली टीम:
इस पूरी कार्रवाई में सीओ शिव रतन गौतम के निर्देशन में सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय, हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल विकास कुमार राय और कांस्टेबल रितेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button