Breaking Newsभारत

लखनऊ में सफाई कर्मचारियों का हंगामा: फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में बंद की सफाई, नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन; LSA कंपनी पर उत्पीड़न और वसूली का आरोप

लखनऊ में सफाई कर्मचारियों का हंगामा: फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में बंद की सफाई, नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन; LSA कंपनी पर उत्पीड़न और वसूली का आरोप

लखनऊ। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर सोमवार को लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई का ठेका ले रही LSA कंपनी के अधिकारी मनमानी और उत्पीड़न कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी की ओर से उन्हें काम के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं दिए जा रहे हैं। ट्रैक्टर, ट्रॉली और लोडर में ड्राइवरों की व्यवस्था भी ठीक नहीं है, जिससे सफाई प्रभावित होती है और बदनामी पार्षदों की होती है। साथ ही समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है।

*कर्मचारी बोले – ‘आने का समय है, जाने का समय तय नहीं’*
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी रेशमा ने बताया कि सभी कर्मचारी सुबह 4 बजे आकर अंगूठा लगाकर हाजिरी देते हैं, लेकिन जाने का कोई तय समय नहीं है। सैलरी के समय भी अधिकारी ध्यान नहीं देते। दो-दो महीने बीत जाते हैं पर वेतन नहीं मिलता।

गंभीर आरोप – 2 से 3 हजार की वसूली
कर्मचारी अर्जुन ने LSA के HR वैभव त्रिपाठी और जोनल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। अर्जुन का कहना है कि अधिकारी कर्मचारियों से 2-3 हजार रुपये दिलाने का दबाव बनाते हैं, न देने पर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं।

अर्जुन ने बताया कि LSA से कर्मचारियों के खाते में पैसा आता है, फिर अधिकारियों द्वारा उनसे ATM कार्ड मांग लिया जाता है और कहा जाता है कि पैसे निकालकर बाकी रकम हमें दे दी जाएगी।

कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन से LSA कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और समय पर वेतन व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button