Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

गाजीपुर, 19 अगस्त। अपराध एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने 45 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग एवं देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर डिग्री इलाचीपुर नहर रेलवे लाइन के पास से रोहित कुमार पुत्र मुन्ना चौधरी, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी सिया पोखर, थाना मोहनिया, जनपद भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05 पेटी ब्ल्यू लाइम देशी शराब, जिसमें कुल 225 पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 45 लीटर बताई गई है।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब दुकान से खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचता है। मामले में थाना जमानियां में मु.अ.सं. 281/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन, थाना जमानियां शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button