Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : घरेलू हिंसा अधिनियम के वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

घरेलू हिंसा अधिनियम के वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर, 19 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह द्वारा मा. न्यायालय सिविल जज (जू.डि.), वाराणसी से जारी वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 145/2023, धारा 3(5) घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित वारंटी विश्वनाथ उर्फ गुड्डू बिन्द पुत्र रामनाथ बिन्द, निवासी आमदपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र 32 वर्ष को आमदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह, थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button