Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति ने वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज व मिष्ठान

जिला कारागार में अपराध निरोधक समिति ने वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज व मिष्ठान

गाजीपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक कमेटी गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में राष्ट्रीय ध्वज एवं मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया।समिति के पदाधिकारियों ने जिला कारागार पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज एवं मिष्ठान जेल प्रशासन को सौंपा, जिसे डिप्टी जेलर रविंद्र सिंह ने ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का पर्व प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और सम्मान का अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि अपराध निरोधक समिति समाज में जागरूकता, सुधार एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला कारागार में राष्ट्रीय ध्वज एवं मिष्ठान भेंट करने का उद्देश्य बंदियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच की भावना को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव, जेल शिक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, समिति के पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button