गाजीपुर : जिला अस्पताल में डीएम ने किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश

जिला अस्पताल में डीएम ने किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश

गाजीपुर, 14 अगस्त 2026। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, एनआरसी सेंटर, ट्रामा सेंटर एवं वन स्टॉप सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषक आहार एवं संतुलित डाइट के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ट्रामा सेंटर की हैंडओवर प्रक्रिया एवं पीलर निर्माण की जानकारी भी ली।वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर एवं शेल्टर रजिस्टर की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए निर्देशित किया कि परिसर एवं सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। चिकित्सकों से मरीजों की जांच, उपचार, रिपोर्ट एवं उपचार की प्रगति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं मरीजों को समय से उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी आवश्यक दवा की कमी न होने पाए और दवाओं के स्टॉक का नियमित सत्यापन किया जाए।जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण किया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं एवं मरीजों की सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।



