गाजीपुर : आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों से गाजीपुर में यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज, 5172 वाहनों की जांच—635 के चालान

आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों से गाजीपुर में यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज, 5172 वाहनों की जांच—635 के चालान

गाजीपुर, 13 अगस्त। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं ओवरस्पीडिंग के कारण होने वाली जनहानि की रोकथाम के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद गाजीपुर को दो आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) उपलब्ध कराए गए हैं।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. राकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।अभियान के दौरान कुल 5172 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 635 वाहनों का चालान करते हुए कुल 9,09,000 रुपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।कार्रवाई के दौरान ओवरस्पीडिंग के 52, हेलमेट न पहनने पर 347 तथा रांग साइड के 04 चालान किए गए। वहीं वायु प्रदूषण से संबंधित 01 चालान किया गया तथा नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 06 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सड़क पर निर्धारित यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।



