Breaking Newsभारत

गाजीपुर : तिरंगे की शान में निकली बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गाजीपुर

तिरंगे की शान में निकली बाइक रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गाजीपुर

विकास भवन चौराहे से शुरू हुई रैली, पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर, 12 अगस्त 2026। 15 अगस्त को मनाए जाने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।बाइक रैली का शुभारंभ विकास भवन चौराहा से हुआ। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री एवं महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार स्थित त्रिमुहानी पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत बाइक रैली पुनः निर्धारित मार्ग से वापस रवाना हुई। वापसी में मिश्र बाजार त्रिमुहानी से महुआबाग, अफीम फैक्ट्री, कचहरी, शास्त्री नगर एवं स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज होते हुए रैली विकास भवन चौराहा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति, एकता एवं उत्साह के साथ मनाएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना के अनुरूप राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। रैली के दौरान निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button