गाजीपुर : तिरंगे के सम्मान में दिव्यांगजन और बच्चों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

तिरंगे के सम्मान में दिव्यांगजन और बच्चों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प
समर्पण शैक्षिक संस्थान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर। आजादी के पर्व को लेकर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत मंगलवार को फतेहउल्लापुर स्थित समर्पण शैक्षिक संस्थान में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके बाद उपस्थित दिव्यांगजन, बच्चों, शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और बच्चों में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही देश की एकता एवं अखंडता के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। दिव्यांगजन एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, समर्पण शैक्षिक संस्था की संस्थापक कुमारी सविता सिंह सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



