Breaking Newsभारत

गाजीपुर : 15 अगस्त को गाजीपुर में होगी तिरंगा दौड़, महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

15 अगस्त को गाजीपुर में होगी तिरंगा दौड़, महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी पांच किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस, विजेता 12 खिलाड़ियों को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा-2026’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर की ओर से 15 अगस्त 2026 को महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए पांच किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस ‘तिरंगा दौड़’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह छह बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार से होगा। दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर पीजी कॉलेज चौराहा, पुलिस लाइन गेट होते हुए आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज से चमड़ा गोदाम तक जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी उसी मार्ग से वापस लौटते हुए नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट पर पहुंचकर दौड़ पूरी करेंगे।जिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सुबह 5:30 बजे नेहरू स्टेडियम में उपस्थित होकर कार्यालय से अपना चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रविष्टि निःशुल्क रहेगी।तिरंगा दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छह महिला एवं छह पुरुष विजेता खिलाड़ियों, कुल 12 खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button