Breaking Newsक्राइमभारत

बहरियाबाद/गाजीपुर : NBW वारंटी रामराज मुसहर गिरफ्तार, बहरियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

NBW वारंटी रामराज मुसहर गिरफ्तार, बहरियाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

आबकारी अधिनियम के मामले में जारी था गैर जमानती वारंट, चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा वारंटी

बहरियाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस को वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक नफर गैर जमानती वारंटी (NBW) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह द्वारा NBW वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रामराज मुसहर पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी ग्राम बघांव, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।आबकारी अधिनियम के मामले में था वारंट,पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में अपराध संख्या 155/97, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त,रामराज मुसहर पुत्र पुरुषोत्तम

निवासी—ग्राम बघांव, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।आपराधिक इतिहास,अपराध संख्या 155/97, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button