Breaking Newsभारत

लक्स डेंटल स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन: पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत

लक्स डेंटल स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन: पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत

लखनऊ
​राजाजीपुरम: आज, शनिवार (08 अगस्त 2026) को राजाजीपुरम स्थित ‘लक्स डेंटल स्टूडियो’ (Luxe Dental Studio) का भव्य उद्घाटन पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परिजनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर क्लिनिक के संचालक डॉ. स्वप्निल अग्रवाल (BDS, MDS – पीरियडोंटोलॉजी एवं ओरल इम्प्लांटोलॉजी) ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह डेंटल स्टूडियो आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यहाँ क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं उन्नत दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएँगी।

उद्घाटन समारोह में परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधियों, चिकित्सक बंधुओं और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और डॉ. अग्रवाल को इस नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button