Breaking Newsभारत

10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग उठाई

10 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग उठाई

गोरखपुर। 10 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के उपरांत हुई हत्या के विरोध एवं दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को भारतीय न्यूज एजेंसी कार्यालय, नकहा ब्रिज, गोरखपुर में दो मिनट का मौन एवं कैंडल प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर प्रज्वलित की कैंडल*

कार्यक्रम में भारतीय न्यूज एजेंसी से जुड़े सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा कैंडल प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी इ शक्ति शंकर ने प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को सामने लाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

*अनुमति में देरी के बाद निजी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम*

मुख्य ट्रस्टी इ शक्ति शंकर ने बताया कि कार्यक्रम पहले 4 अगस्त को इंदिरा बाल विहार तिराहे पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। उनके अनुसार, अनुमति उपलब्ध नहीं होने के कारण वहां कार्यक्रम सिपाही द्वारा रोका गया । इसके बाद 5 और 6 अगस्त को अनुमति के लिए एडीएम कार्यालय, एसपी सिटी कार्यालय, कैंट थाना एवं बाल विहार चौकी से संपर्क किया गया। अनुमति मिलने में देरी को देखते हुए अंततः कार्यक्रम को भारतीय न्यूज एजेंसी के निजी कार्यालय में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसी प्रकार का राजनीतिक विरोध या विवाद पैदा करना नहीं था, बल्कि दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करना और समाज की ओर से न्याय की मांग उठाना था। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यूज एजेंसी सामाजिक मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button