Breaking Newsभारत

जन भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में नए विकल्प के रूप में उभरा

जन भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में नए विकल्प के रूप में उभरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जन भागीदारी संकल्प मोर्चा के रूप में लगभग 25 राजनीतिक पार्टियों एवं संगठनों का गठबंधन उभर कर सामने आया।प्रेस वार्ता के माध्यम से इस गठबंधन के नेताओं ने बताया कि आज तक सत्ता में बैठी हुई सरकारें जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सकीं और जनता में इनको लेकर असंतोष व्याप्त है,इस उद्देश्य से हम सब ने मिलकर आपस में यह निर्णय लिया कि हम अलग-अलग सभी राजनीतिक दल और संगठन एक साथ एकत्र होकर के साथ-साथ चुनाव लड़ेंगे और 2027 में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।उत्तर प्रदेश के बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच जन भागीदारी संकल्प मोर्चा अपने घटक दलों को लेकर आम जनता के बीच अपनी पहुंच बनाने में सफल रहता है तो 2027 के चुनाव में सरकार बनाने से इसे कोई रोक नहीं सकता। नेताओं ने कहा कि सरकार बनाने के उपरांत जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की पहली कैबिनेट बैठक में संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई करने का कार्य किया जाएगा व पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा,प्रदेश में नर्सरी से उच्च शिक्षा तक निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा तथा भूमि हीन गरीबों को चाहे वह किसी भी वर्ग का हो सरकार उसे भूमि उपलब्ध कराएगी। उन्होने कहा कि सार्वजनिक कर प्रणाली की विसंगतियों में सुधार किया जाएगा।सड़क मार्ग के भार को कम करने के लिए जल मार्ग को सड़कों के समकक्ष सुचारु रूप से चलाने का कार्य किया जाएगा। प्रेस वार्ता में लौकिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन चौहान,अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, विश्व शांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव,भारतीय ग्रामवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी,वैचारिक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के गुप्ता, क्रांतिकारी स्वराज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान,जनता समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत विश्वकर्मा,आदर्श संग्राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती,सवर्ग समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश त्यागी,भारतीय स्वराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,सजग समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम लखन चौहान, राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रबली प्रजापति,राष्ट्रीय युवा मोर्चा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव,महाशक्ति भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश चंद्र पांडे,भारतीय युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगी चौरसिया,जय हिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष श्रीवास्तव,सोशल समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरांगना रेनू सिंह राणा एडवोकेट,भारत जोडो़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नासिर अली,पानी बचाओ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जुआठा,आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश लाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button