Breaking Newsभारत

पुरानी पेंशन बहाली,टी ई टी, निजीकरण के विरोध में अटेवा सहजनवां का ब्लॉक सम्मेलन संपन्न

पुरानी पेंशन बहाली,टी ई टी, निजीकरण के विरोध में अटेवा सहजनवां का ब्लॉक सम्मेलन संपन्न

गोरखपुर। सहजनवा में ब्लॉक सम्मेलन का आयोजन मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां गोरखपुर में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यादवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे मेजर साकेत प्रधानाचार्य मुरारी इंटर कॉलेज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे ।मेजर साकेत ने कहा कि पेंशन आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पेंशन विहीन साथियो को एक साथ आना होगा ।इसके साथ समाज के विभिन्न वर्गों को भी जोड़ना होगा।अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने एवं जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह सम्मिलित रहे ।इस कार्यक्रम का संचालन ब्लाक संरक्षक दिग्विजय सिंह ने किया अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे एवं महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटेवा के पुरानी पेंशन आंदोलन में सभी पेंशन विहीन सरकारी कर्मचारियों को जुड़ने से पेंशन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।इस वर्ष पेंशन आंदोलन के तीन कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक में दिनांक 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान को गति देकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य हैं । 21 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाल कर अपनी मांगों का पत्र जिलाधिकारी महोदय को दिया जाएगा। साथ ही 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में एक वृहद रैली किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी हैं।कोई किसी भी पद पर हो सेवानिवृत्ति के बाद उसको पेंशन की जरूरत पड़ेगी।इसलिए सभी पेंशन विहीन साथियों को साथ आना ही होगा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम रानी,ब्लाक मंत्री ने कहा की 21 अगस्त को जो तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी उस कार्यक्रम मे सहजनवा ब्लाक से सैकड़ों लोग शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग करगे जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा की इस बुढ़ापे की लाठी है पुरानी पेंशन और इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा कार्यालय से जिला अधिकारी कार्यालय गोरखपुर तक निकाला जाएगा और अपनी मांगों का माननीय जिला अधिकारी ज्ञापन सौंपा जायेगा।इस सम्मेलन में में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रत्नेश कुमार वर्मा,ऋतुराज मिश्रा,विरेन्द्र प्रसाद,अर्जुन गुप्ता,विमल कुमार मौर्य,दिलीप त्रिपाठी पुरुषोत्तम कुमार,डॉ सत्यवीर वैभव कुमार मिश्रा,प्रमोद कुमार विक्रम,बृजेश कुमार यादव कमल भाष्कर,असमा खातून,सुनीता त्रिपाठी,वन्दना सिंह,रुपा जयसवाल,सुधा सिंह, अनिता दूबे,दिव्या त्रिपाठी,प्रियंका त्रिपाठी,अर्चना गुप्ता,तुलिका त्रिपाठी,सीमा सिंह,चन्द्रकानता, अर्पणा दत्त,उपेन्द्र कुमार,अंजली सिंह, सीमा राय,एवं भारी संख्या में अन्य विभागों के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button