Breaking Newsभारत

सीआरडी की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ अपर्णा मिश्रा की

सीआरडी की एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ अपर्णा मिश्रा की

रैंक सेरेमनी गरिमामय वातावरण में सम्पन्न, बनी मेजर।

गोरखपुर। सीआरडीएमपीजी कालेज गोरखपुर की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अपर्णा मिश्रा की रैंक सेरेमनी गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर उन्हें पदोन्नति करते हुए औपचारिक रूप से मेजर रैंक के प्रतीक चिन्ह धारण कराए गए।यह सम्मान 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अमूल्य प्रताप सिंह,एडम ऑफिसर मेजर आकांक्षा पाठक तथा महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजय लक्ष्मी मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मेजर डॉ. अपर्णा मिश्रा को नई जिम्म्मेदारियो के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व,अनुशासन,एवं समर्पण से एनसीसी कैडेट्स को नई प्रेरणा मिलती रहेगी। तथा वे संगठन की गरिमा को और अधिक उचाईयो पर पहुंचाएगी।मेजर( डॉ.)अपर्णा मिश्रा ने इस सम्मान के लिए अपने माता पिता भारतीय सेना,एनसीसी संगठन अपने वरिष्ठ अधिकारियों तथा महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्र सेवा,अनुशासन एवं युवा शक्ति के सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।इस अवसर पर 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के सभी एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रो.निधि लाल,कैप्टन गुंजन मिश्रा,लेफ्टिनेंट शिवानी,स्वाति,प्रिया,सेकेंड ऑफिसर रेनुका राव,पुष्पा देवी,थर्ड ऑफिसर प्रियंका राय,सीटीओ अनन्या पाण्डेय,सूबेदार मेजर राजू मोरे,आरके शर्मा,वरिष्ठ जीसीआई कविता गुप्ता,सीमा राय,नीता गुप्ता तथा 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मेजर (डॉ) अपर्णा मिश्रा को उनकी पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button