जखनियां/गाजीपुर : बेहतर शिक्षा, बेहतर सुविधा और बेहतर कल के संकल्प के साथ ओम जी ग्रुप ने रचा नया इतिहास

बेहतर शिक्षा, बेहतर सुविधा और बेहतर कल के संकल्प के साथ ओम जी ग्रुप ने रचा नया इतिहास
जीवन दीप कॉलेज ऑफ एजुकेशन का भव्य शुभारंभ, 350 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें

जखनियां/गाजीपुर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा ओम जी ग्रुप ने मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। बेहतर शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ जीवन दीप कॉलेज ऑफ एजुकेशन (पी.जी. कॉलेज), सूर्यनगर (किशुनपुरा), गाजीपुर का विधिवत हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में संस्थान द्वारा 350 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।ओम जी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को गति देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जरुरत मंद दूर-दराज़ के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी संस्थान जरूरतमंद विद्यार्थियों के साथ हर संभव सहयोग करता रहेगा।संस्थान के अनुसार 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 के बीच स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क साइकिलें वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण एवं शिक्षा के महत्व पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।इस अवसर पर ओम जी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार सिंह, शाश्वत सिंह सूर्यवंशी, ओम जी आदर्श सिंह, पिंकू, वायु नंदन पांडेय, बंटी, बबलू सिंह, प्रदीप कुमार, बलवंत कुमार, सचिन यादव, शेषनाथ सिंह, उमेश सिंह यादव, रमेश यादव, आलोक यादव,जय प्रकाश यादव, सोनू सिंह, प्रधान कमलेश चौहान अजीत सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है। यह आयोजन जनपद गाजीपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत और सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है।



