Breaking Newsभारत
नई दिल्ली-जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से गणना

नई दिल्ली-जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू,भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक जनसंख्या गणना होगी. वहीं 1 से 5 अक्टूबर तक डेटा वेरिफिकेशन किया जाएगा।


