यूपी कैबिनेट की बैठक आज, पेश होंगे कई अहम प्रस्ताव

यूपी कैबिनेट की बैठक आज, पेश होंगे कई अहम प्रस्ताव
अनुपूरक अनुदान और विनियोग विधेयक पेश करने का आएगा प्रस्ताव
40 हज़ार करोड़ से अधिक का हो सकता है अनुपूरक बजट
मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम 2004 में संशोधन का प्रस्ताव होगा पेश
प्रस्ताव के बाद कामिल, फाजिल डिग्री की मान्यता हो सकती है ख़त्म
खनिकर्म सेवा नियमों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव होगा पेश
श्रमिकों से जुड़े नए नियम लागू करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की परियोजना में छूट देने का प्रस्ताव
CAG की रिपोर्ट पेश करने का प्रस्ताव हो सकता है पेश
प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव आ सकता है
घुमंतू विकास बोर्ड बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पास
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बदलाव का प्रस्ताव हो सकता है पेश
कैबिनेट में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव लाया जा सकता है
शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन का प्रस्ताव हो सकता है पेश
खरीफ फसल बीमा योजना लागू करने का प्रस्ताव होगा पेश
नए बहुउद्देश्यीय हब बनाने का प्रस्ताव हो सकता है पेश
राज्य संपत्ति विभाग की नई सेवा नियमावली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है


