जखनिया : सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया शिवालयों में पूजन

सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया शिवालयों में पूजन
जखनिया

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सुबह से ही क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शंकर माता पार्वती भगवान गणेश और नंदीश्वर का पूजन किया पंडित अमित पाराशर ने बताया कि शास्त्रों में श्रावण मास के सोमवार का महात्म इसलिए बढ़ जाता है कि श्रावण मास के सोमवार का कठिन व्रत करते हुए माता पार्वती ने शिव को प्राप्त किया था इस प्रकार श्रावण मास चंद्रमा का भी प्रतीक है जो भगवान शंकर के मस्तक पर विराजमान है सोमवार के व्रत करने से घर में सुख शांति व वृद्धि होती है जिससे लोग श्रावण मास में भगवान शंकर का पूजन अर्चन करते हैं क्षेत्र के सिद्ध पीठ हथियाराम मठ जखनिया शिव मंदिर दुर्गेश्वर महादेव अलीपुर मदरा शिवालय पदुमपुर सहित सभी मंदिरों पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही वहीं मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा l



