Breaking Newsभारत

संसद सदस्य पप्पू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से परम पूज्य महाराज जी मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को सौंपा ज्ञापन

संसद सदस्य पप्पू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से परम पूज्य महाराज जी मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को सौंपा ज्ञापन

​सनातन धर्म, संत समाज और श्री राम मंदिर के अपमान पर जताया कड़ा आक्रोश
​सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग

​गोरखपुर। गोरक्षनाथ सनातन संघ ने संसद सदस्य पप्पू यादव द्वारा हाल ही में सनातन धर्म, साधु-संतों एवं धार्मिक प्रतीकों के विरुद्ध दी गई निंदनीय टिप्पणी के विरोध में
परम पूज्य महाराज जी माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से सौंपा।
​ज्ञापन के माध्यम से संघ ने पप्पू यादव के बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि संपूर्ण संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना देश के करोड़ों सनातनियों की आस्था पर सीधा कुठाराघात है। संघ ने स्पष्ट किया कि श्री राम मंदिर के चित्र वाला कुर्ता पहनकर इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी करना सनातन समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

​प्रमुख मांगें:

​सार्वजनिक माफी: पप्पू यादव देश के सभी सनातनियों, श्रद्धालुओं और संत समाज से अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से निसंकोच क्षमा मांगें।
​कठोर कार्रवाई: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा जन-आस्था से खिलवाड़ करने के विरोध में शासन व प्रशासन संवैधानिक दायरे में उचित व कठोर संज्ञान ले।
​संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ सनातन धर्म के सम्मान, श्री राम मंदिर की पवित्रता और संत समाज के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव लोकतांत्रिक व संवैधानिक रूप से संकल्पबद्ध है।
​इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरीनाथ राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (गोरक्ष प्रांत) आलोक रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, विकास सिंह, विशाल पांडेय एवं व्यापार प्रकोष्ठ के मनमोहन जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​जारीकर्ता:
विनोद कुमार त्रिपाठी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
गोरक्षनाथ सनातन संघ
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
संपर्क: 9311937414
वेबसाइट:
www.gssbharat.org

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button