Breaking Newsभारत

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…

*31- जुलाई – शुक्रवार*

👇

*1* ‘पेपर लीक माफियाओं को नहीं छोड़ा जाएगा’, परीक्षा संशोधन बिल पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश

*2* चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सरकार की दलील, सुप्रीम कोर्ट से कहा- PM लोकतंत्र के खिलाफ जाएंगे, यह सोचना गलत

*3* खड़गे बोले– शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े, शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया

*4* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है। अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में एंटी-पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय, अपमानजनक और बिना प्रमाण के गंभीर आरोप लगाए

*5* लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समिति इस पूरे मामले की विस्तृत जांच करे और उचित कार्रवाई की सिफारिश करे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए। भाजपा सांसद का कहना है कि इस तरह की भाषा संसद की कार्यवाही की मर्यादा के अनुरूप नहीं है

*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष के बीच कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी  की बैठक में भारतीय नागरिकों, विदेशों में रह रहे भारतीयों और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ऊर्जा, एलएनजी, एलपीजी, उर्वरक आपूर्ति, रबी सीजन की तैयारियों और ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर विस्तार से चर्चा हुई

*7* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सौर ऊर्जा समेत अन्य गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया, ताकि भविष्य में बाहरी संकटों का असर देश पर कम से कम पड़े।

*8* छात्रों पर FIR मत कीजिए’: सोनम वांगचुक ने सरकार को याद दिलाया वादा, कहा- महान भारत के लिए भरोसा जरूरी

*9* दिल्ली सरकार ने कहा- CJP प्रदर्शनकारियों पर एक्शन नहीं होगा, पुलिस ने 13 FIR दर्ज की थीं; जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड, उनपर एक्शन होगा

*10* दतिया उपचुनाव में 71.26% वोटिंग, पिछली बार से 9% कम, कांग्रेस ने लगाए बूथ कैप्चरिंग के आरोप; नरोत्तम बोले- ये हार की हताशा, 3 अगस्त को मतगणना

*11* युपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,65 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, महिला की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया,नाते रिश्तेदार सभी महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए घर पहुंचने लगे, अंतिम संस्कार से पहले अचानक से महिला जिंदा हो गई, पहले तो घरवालों को विश्वास ही नहीं हुआ, महिला ने खुद बोलकर कहा कि मैं जिंदा हूं,यह मामला जिसने भी सुना वहीं महिला को देखने के लिए उनके घर की तरफ दौड़ पड़ा

*12* आईटीआर भरने की आखिरी तारीख आज है। अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो जल्द कर लें। समय पर आईटीआर भरने से आपका टैक्स रिकॉर्ड सही रहता है, ज्यादा कटा हुआ टैक्स वापस (रिफंड) मिल सकता है और बाद में जुर्माने जैसी परेशानी से बचा जा सकता है

*13* नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर हिंसा, आगजनी, पथराव के बाद फायरिंग; 2 की मौत, 2 जिलों में कर्फ्यू

*14* पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, धमाके में 32 मजदूरों की मौत; 10 अब भी फंसे

*15* दिल्ली में बरसेगा पानी, गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार; 19 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

*16* लवप्रीत ने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर दिलाया, वेटलिफ्टिंग में 388 kg वजन उठाया; डिस्कस थ्रो में सीमा को ब्रॉन्ज मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button