जखनियां (गाजीपुर) : पूर्व सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश गोंड की माता के निधन से क्षेत्र में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश गोंड की माता के निधन से क्षेत्र में शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जखनियां (गाजीपुर)जखनियां विकासखंड के जाही गांव निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रवेश गोंड की 85 वर्षीय माता फूलझारी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख नेताओं में समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव भानु, सांसद पर्यवेक्षक मकसूदन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामकिशुन सोनकर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गरीब राम, समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कन्नौजिया, जिला महासचिव साहेब यादव, वरिष्ठ सपा नेता विमल सोनकर, जनार्दन यादव, पप्पू कुशवाहा, सचिन यादव, शमीम अंसारी, गोविंद यादव, संतोष यादव, जखनियां विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नेता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।सभी ने दिवंगत फूलझारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



