Breaking Newsभारत

गोरखपुर : प्रहलाद यादव बने गोरखपुर के प्रभारी, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर; जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने दी बधाई

प्रहलाद यादव बने गोरखपुर के प्रभारी, सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर; जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने दी बधाई

​गोरखपुर/फैजाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा ‘गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक एम.एल.सी. निर्वाचन क्षेत्र’ पद के प्रत्याशी श्री कमलेश यादव के पक्ष में चुनावी सहयोग व प्रबंधन हेतु विभिन्न जिलों में प्रभारियों की घोषणा की गई है।

​इसी क्रम में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रहलाद यादव को गोरखपुर जनपद का इंचार्ज/प्रभारी नामित किया गया है।
​श्री प्रहलाद यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिले भर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

नेताओं ने विश्वास जताया है कि प्रहलाद यादव के अनुभव और कुशल नेतृत्व में पार्टी का प्रचार अभियान गोरखपुर क्षेत्र में अत्यधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा और एम.एल.सी. प्रत्याशी कमलेश यादव की जीत सुनिश्चित होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए एकजुट होकर चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button