Breaking Newsभारत

गोरखपुर : समाजवादी पार्टी ने मनाई स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि: ‘अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं फूलन’

समाजवादी पार्टी ने मनाई स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि: ‘अन्याय व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं फूलन’

गोरखपुर (नौसढ़): अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा व पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि नौसढ़ स्थित एक मैरिज लॉन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी एवं जिला महासचिव रामनाथ यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी द्वारा किया गया।
​सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

​प्रमुख बिंदु एवं प्रवक्ताओं के विचार:

​राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ):
​”ग्रामीण पृष्ठभूमि की क्रांतिकारी महिला फूलन देवी गरीबों की मसीहा थीं। बिना किसी अपराध के उन्हें गंभीर शारीरिक और मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ीं। इसके बावजूद उन्होंने अपराधियों और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर संसद तक का सफर तय किया। सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ों के अधिकारों का समर्थन किया है।”
​ब्रजेश कुमार गौतम (जिलाध्यक्ष):
​”फूलन देवी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं। उनके शहादत दिवस पर पूरा सपा परिवार उन्हें शत-शत नमन करता है।”
​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
​पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, नगीना प्रसाद साहनी, यशपाल रावत, जियाउल इस्लाम, कबीर आलम, मनुरोजन यादव, हाजी शकील अंसारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रुपावती बेलदार, विद्या सागर उर्फ छोटू, सुमन पासवान, मैना भाई, संजय पहलवान, देवेंद्र भूषण निषाद, महेंद्र निषाद, रामजतन यादव, गिरिश यादव समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button