Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने की मांग: दुल्लहपुर में समाजसेवियों ने राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र

सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाने की मांग: दुल्लहपुर में समाजसेवियों ने राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर क्षेत्र के शहीद अब्दुल हमीद पार्क, धामूपुर में गुरुवार को समाजसेवियों ने प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का आमरण अनशन समाप्त कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम खून से पत्र लिखकर हस्तक्षेप की अपील की। इस दौरान समाजसेवियों ने कहा कि देश के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठा रहे सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्र सरकार को शीघ्र सकारात्मक पहल करनी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने बताया कि सोनम वांगचुक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका अनशन 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लगातार अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ रहा है तथा उनका वजन भी काफी कम हो गया है, जिससे उनके शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है।पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी रमेश यादव ने कहा कि यदि अनशन लंबे समय तक जारी रहा तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन देश और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए।दिव्यांग शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.पी. पांडेय ने कहा कि सोनम वांगचुक पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सुधार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका अनशन सरकार के लिए गंभीर चिंता का विषय होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर वार्ता के माध्यम से उनकी मांगों का समाधान कराने तथा उनका अनशन समाप्त कराने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में समाजसेवियों ने राष्ट्रपति के नाम खून से लिखे पत्र के माध्यम से अनुरोध किया कि सोनम वांगचुक की मांगों पर शीघ्र विचार कर उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए आवश्यक पहल की जाए।इस अवसर पर प्रधान रामपूजन राजभर, योगेश पांडेय, वृषभदेव राय, श्रीनारायण गिरी, मनीष यादव, सूरज कुमार, राजीव यादव, रमेश गाजीपुरी, त्रिलोकी गिरी, संजय यादव, रामकेर पहलवान, वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button