Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बिरनो टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 156 वाहनों का चालान, ₹3.20 लाख का जुर्माना

बिरनो टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 156 वाहनों का चालान, ₹3.20 लाख का जुर्माना

गाजीपुर, 06 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में बिरनो टोल प्लाजा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाना था।अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र ने किया। उनके साथ एआरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी यातायात, यातायात निरीक्षक बालेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष बिरनो मौजूद रहे। प्रभावी कार्रवाई के लिए कुल आठ टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।

अभियान में हुई प्रमुख कार्रवाई

नशे में वाहन चलाने वाले 01 चालक को पकड़कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 12 वाहनों का चालान किया गया।एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट एवं नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर 02 वाहनों का चालान किया गया।अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 156 वाहनों का चालान किया गया तथा लगभग ₹3.20 लाख का जुर्माना लगाया गया।यह विशेष अभियान ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट के विरुद्ध चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, मानक नंबर प्लेट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा अनावश्यक प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सभी की यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button