Breaking Newsभारत

गाजीपुर : संपूर्ण समाधान दिवस: सातों तहसीलों में पहुंचे 613 मामले, 55 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर की रिपोर्ट।

संपूर्ण समाधान दिवस: सातों तहसीलों में पहुंचे 613 मामले, 55 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

गाजीपुर, 06 जुलाई 2026। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील सैदपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।तहसील सैदपुर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान 139 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं जनपद की सभी सातों तहसीलों में कुल 613 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 55 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।तहसीलवार शिकायतों का विवरण ,सैदपुर – 139 शिकायतें, 06 का मौके पर निस्तारण।सेवराई – 59 शिकायतें, 04 का निस्तारण।कासिमाबाद – 73 शिकायतें, 04 का निस्तारण।जमानियां – 53 शिकायतें, 05 का निस्तारण।जखनियां – 123 शिकायतें, 12 का निस्तारण।सदर – 57 शिकायतें, 05 का निस्तारण।मुहम्मदाबाद – 109 शिकायतें, 19 का निस्तारण।

समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद एवं आपसी विवाद से जुड़े मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करें, ताकि विवादों का शीघ्र एवं स्थायी समाधान हो सके और अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सैदपुर सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button