Breaking Newsभारत

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने नई नियुक्तियों हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने नई नियुक्तियों हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की

नई दिल्ली। गोरक्षनाथ सनातन संघ ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रहित, धर्महित तथा समाजसेवा के उद्देश्यों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। संगठन ने इच्छुक एवं योग्य सनातन समाज के कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

संगठन की ओर से जारी सूचना के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवेदकों को कुछ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इनमें रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड (दोनों तरफ की प्रति), पैन कार्ड, ईमेल आईडी तथा व्हाट्सएप सहित सक्रिय मोबाइल नंबर शामिल हैं।

गोरक्षनाथ सनातन संघ ने सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी दस्तावेज स्पष्ट एवं पठनीय प्रारूप (Scanned Copy या स्पष्ट फोटो) में ही भेजें, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आवश्यक दस्तावेज निम्न माध्यमों से भेजे जा सकते हैं—

ईमेल: Gssbharatoffice@gmail.com
मोबाइल/व्हाट्सएप: 8114116893

गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राष्ट्र, धर्म एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा जनसेवा के कार्यों में अधिक से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। उन्होंने सभी इच्छुक सनातन बंधुओं से समय पर आवेदन कर संगठन की इस मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

संपर्क सूत्र: 8287889264

जारीकर्ता:
पंडित संतोष मिश्रा
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष
गोरक्षनाथ सनातन संघ 🚩🚩🚩

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button