गाजीपुर : 8 जुलाई को मरदह में सर्व समाज विकास मंच एवं जन कल्याण विकलांग सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

8 जुलाई को मरदह में सर्व समाज विकास मंच एवं जन कल्याण विकलांग सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक, राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल
गाजीपुर। सर्व समाज विकास मंच एवं जन कल्याण विकलांग सेवा समिति के तत्वावधान में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे ब्रह्म स्थान हनुमान मंदिर, मरदह में आयोजित की जाएगी।बैठक में संगठन के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दिव्यांग, विधवा, गरीब, असहाय एवं वृद्धजनों की समस्याओं को विस्तार से सुना जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।संगठन का कहना है कि पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर जांच कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही बरती गई, तो जनहित में शीघ्र ही व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए संगठन बाध्य होगा।संगठन ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जरूरतमंद नागरिकों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराने की अपील की है।



