Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक करे हलाल” सपा पर निशाना साध लोजपा ने भरी चुनावी हुंकार

यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक करे हलाल” सपा पर निशाना साध लोजपा ने भरी चुनावी हुंकार

लोजपा सांसद रामविलास पासवान ने यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। पासवान ने सपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया।

एम वाई समीकरण पर केंद्रित 2027 के चुनाव में अपनी राहें तलाशने के लिए लोजपा ने भाजपा के समर्थन में रविवार को लिटमस टेस्ट किया। संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान की 80 वीं जयंती पर पार्टी ने नव संकल्प सभा के नाम से हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और अपनी ताकत दिखाईं। महाराजा लाखन पासी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को लखनऊ और यूपी से जोड़ने की कोशिश की।

सम्मेलन में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता की ऐसी कई बातें हैं जो उन्हें भावुक करती हैं। कहा जो सपने वह छोड़ गए उन सब अधूरे सपने को पूरा करूं। कहा राम विलास पासवान का यूपी से विशेष रिश्ता रहा था। अभी उनके सपने को पूरे करने में लंबा सफर तय होगा। ऐसे समाज के निर्माण में भागीदारी निभानी है, जहां हर किसी को समान भागीदारी मिल सके।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान की किताबों को दिखाते है वहां पर बाबा साहेब की एक प्रतिमा तक कांग्रेस नहीं लग सकी। एक एक परिवार के तीन तीन लोगों की तस्वीरें संसद के सेंट्रल हॉल में लगाई।

कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों ने बाबा साहेब को हराने का काम किया। पिछड़े को आरक्षण व ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण देने की मांग हमारे नेता ने की।

उत्तर प्रदेश प्रभारी व बिहार के जमुई से सांसद अरुण भारती ने “यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक को करे हलाल” जैसे नारे भी लगवाए। सिर्फ वोट देने की बात नहीं वोट लेने की बात कहते हुए हेलीकॉप्टर उड़ाने की बात कही गई। ब्राह्मण, गुप्ता, विश्वकर्मा जैसे सभी समाज को साधने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button