Breaking Newsभारत

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग, तीन लोग घायल; इलाके में अलर्ट

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग, तीन लोग घायल; इलाके में अलर्ट

यह घटना सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली किसी व्यक्ति को सीधे नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां लोगों को लगीं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया है।

वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों की ओर उछल गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई है। किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है।

इलाके में सनसनी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास खड़े लोगों को लगीं, जिससे वे घायल हो गए। घटना के कारण मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और संबंधित पीएसी जवान से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली और कहीं सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button