Breaking Newsभारत

जखनियां (गाजीपुर) : जखनियां में अभिषेक फार्मेसी का भव्य शुभारंभ, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

जखनियां में अभिषेक फार्मेसी का भव्य शुभारंभ, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

डॉ. राजेश पाण्डेय ने पिता पं. राम अवध पाण्डेय की जयंती पर स्वास्थ्य सेवा को बताया सच्ची श्रद्धांजलि, माता इसरावती देवी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज के समीप शनिवार को अभिषेक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि माता इसरावती देवी के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर बताया गया कि अभिषेक फार्मेसी को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां उच्च स्तरीय मेडिकल मशीनों की सहायता से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से हृदय रोग से संबंधित प्रारंभिक जांच सहित अन्य आवश्यक मेडिकल सुविधाएं क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे जखनियां एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान आर एस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश पाण्डेय (एमबीबीएस) ने कहा कि आर एस हॉस्पिटल एवं आर एस पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज लगातार जनसेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। उसी कड़ी में जखनियां में अभिषेक फार्मेसी की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि 4 जुलाई का दिन उनके लिए अत्यंत भावनात्मक एवं महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन उनके पिता पंडित राम अवध पाण्डेय की जयंती होती है। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति में क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और नमन है।डॉ. राजेश पाण्डेय ने कहा कि उनके पिता एक महान, कर्तव्यनिष्ठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आदर्शों, संस्कारों और प्रेरणा से ही परिवार समाज सेवा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिषेक फार्मेसी क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का एक भरोसेमंद केंद्र बनेगी।इस अवसर पर अभिषेक फार्मेसी के प्रोपराइटर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, संरक्षक डॉ. साधना तिवारी (एमबीबीएस), व्यवस्थापक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, मीनू पाण्डेय, चंचल तिवारी, अनुराग पाण्डेय, जितेंद्र मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, ज्योत्सना पाण्डेय सहित अनेक सम्मानित नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button