Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पत्रकारों के हित में बड़ा कदम: आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, जल्द शुरू होगा नया ऑनलाइन पोर्टल

पत्रकारों के हित में बड़ा कदम: आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, जल्द शुरू होगा नया ऑनलाइन पोर्टल

गाजीपुर, 02 जुलाई 2026। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकार बंधुओं के हित में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बताया कि अब पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और अधिक सरल की जा रही है। जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) देख सकते हैं।यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक संशोधन कराया जा सकता है।सूचना निदेशक ने बताया कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए शीघ्र ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के जरिए आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल शुरू होने की सूचना उपलब्ध होते ही पत्रकारों को तत्काल अवगत कराया जाएगा।यह पहल पत्रकार बंधुओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button