Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट व आर्म्स एक्ट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल और तमंचा बरामद

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट व आर्म्स एक्ट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल और तमंचा बरामद

कोतवाली पुलिस ने रौजा पुल कब्रिस्तान के पास की गिरफ्तारी, आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू।

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 446/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक जितेन्द्र उपाध्याय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रौजा पुल स्थित कब्रिस्तान के पास से मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुल्तान अहमद उर्फ मुलायम (30) निवासी अन्धऊ, थाना कोतवाली, रोहित यादव (19) तथा रामऔतार बिन्द उर्फ रानी बिन्द (20), दोनों निवासी गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चार एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया गया।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान को उपनिरीक्षक जितेन्द्र उपाध्याय एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button